Gonda News: बिजली उपकेंद्र पर हंगामा, सभी फीडर बंद कराए
गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: कटरा बाजार, संवाददाता। सर्वांगपुर गांव के कोटेदार हरीश कुमार के भाई पवन कुमार शुक्रवार देर रात अपने सहयोगियों के साथ ग्रामीण बिजली उपकेंद्र कटरा बाजार पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बिजली आपूर्ति को लेकर हुई कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। तैनात कर्मी राहुल गौतम ने बताया कि केंद्र पर आये लोगों ने सभी कर्मचारियों को खूब भला-बुरा कहा और एक साथी की मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारी को डराकर जबरन सभी फीडरों को बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि जेई की तहरीर पर पवन कुमार उर्फ गोगे सहित तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है。
घटना का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.