गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोंडा संवाददाता। बैंकों की अधिकतर शाखाएं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवा उद्यमियों को लक्ष्य के अनुसार लोन नहीं दे सकी है। जिनमें युवा उद्यमियों की तरफ से बैंकों में दलालों के वर्चस्व की बात कहीं जा रही है। जब तक दलालों और बिचौलियों के माध्यम से युवा उद्यमी बैंक की शाखाओ में पत्रावलियों को लेकर नहीं जाते हैं। तब तक पत्रावलियों पर विचार नहीं किया जाता है। जिससे महीनो से लोनआवेदक बैंक के शाखाओ का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बिचौलिए युवा उद्यमियों की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ऐसी स्थिति में योजना के तहत रोजगार पाना उद्यमियों के लिए कठिन राह बन गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जिले को 2300 युवा उद्यमियों को योजना के तहत लोन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिनमें अभी तक 1474 ...