गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोण्डा। फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बाल वैज्ञानिक टीम ने ग्राम पंचायत बूढ़ादेवर में किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया। कक्षा दस की छात्रा तान्या मिश्रा और कक्षा 11 की छात्रा स्निग्धा मिश्रा ने अपने प्रोजेक्ट के तहत मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने के लिए सर्वे किया। दोनों छात्राओं ने किसानों को बीजामृत और जीवामृत बनाने व उपयोग की जानकारी देते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप यादव ने छात्राओं के प्रयास की सराहना कर प्रमाण पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...