Gonda News: बारिश से भरभराकर गिरा पुराना पक्का मकान, बाल-बाल बचा परिवार
गोंडा, सितम्बर 27 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश के चलते धानेपुर क्षेत्र में आम लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की देर शाम ग्राम सभा दुल्हापुर के मजरा दिलालिक पुरवा में अत्यधिक बारिश के कारण जय प्रकाश जायसवाल का पुराना पक्का मकान का एक कमरा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम तेज बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में एकत्र होकर बैठे हुए थे। इसी बीच मकान का एक कमरा अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में होने के कारण हादसे की चपेट में नहीं आए और किसी को चोट नहीं लगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश के बाद कच्चे मकान की छत ढही, गृहस्थी मलबे में दबी पीड़ित ने बताया कि कमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.