Gonda News: बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत
गोंडा, सितम्बर 16 -- Gonda News: गोण्डा। जिले में बुधवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बढ़ी उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। खेतों में खड़ी धान, मक्का और दलहनी फसलों को बारिश से फायदा हुआ है। माधवपुर, धनई पट्टी, गोड़वा, खरगूपुर, बनवरिया समेत आसपास के कई क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही सड़कों और बाजारों में आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। कई स्थानों पर लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों की छांव लेते नजर आए। बारिश थमने के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
किसानों के लिए राहत किसानों के मुताबिक करीब पांच दिनों से जिले में अच्छी बारिश नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.