Gonda News: बाबा भोलेनाथ की बारात में गाजे - बाजे पर झूमे श्रद्धालु
गोंडा, अगस्त 23 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सावन मास के पावन अवसर पर गोनार्द लान में छठवीं बार आयोजित शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव पूजन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बारात में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। आयोजन पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास संत रविशंकर महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार की ओर से कराया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। कथा व्यास ने रुद्रसंहिता के प्रसंग में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप के प्रगट होने की कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- Gonda News: रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य और समृद्धि में लाभ : रविशंकर भगवान शंकर के गण कुबेर की कथा के साथ दीपदान का महत्व और माता सती की कथा का विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.