Gonda News: बाजार से लौट रही महिला को पीटा, केस दर्ज
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत होल्लापुर की कुशमा पुत्नी राज करन ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते छह अगस्त शाम को महराजगंज बाजार से सामान लेकर अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव के शनी सिंह ने अपनी बाइक पर बैठने को कहा तो उसने मना कर दिया। विरोध पर जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गांव के नजदीक पहुंचने पर डंडे से मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.