Gonda News: बाइक से लड़कर पलटी पिकअप, दो बाइक सवार युवकों की मौत
गोंडा, अगस्त 9 -- Gonda News: छपिया (गोण्डा), संवाददाता। मसकनवा - छपिया मार्ग पर थाने से पश्चिम आधे किलो मीटर की दूरी पर सड़क हादसे में पिकअप और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसओ प्रबोध कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उपचार के लिए दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे मसकनवा छपिया नेशनल हाईवे पर बभनान की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। दोनों बाइक सवार किसी व्यक्तिगत कार्य से गोंडा मुख्यालय गये थे। घर चुवाड़ गांव के लिए जा रहे थे। थाने और पौधशाला के मध्य पुलिया मोड़ के पास बभनान की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को ठोकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.