Gonda News: बाइक ने पैदल जा रहे लोगों को मारी टक्कर, तीन घायल
गोंडा, सितम्बर 5 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली स्थित लोधन पुरवा के पास गुरुवार को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे में लोधन पुरवा निवासी मोतीलाल पुत्र भगोले और गोले पुत्र सालिखराम तथा बाइक सवार बहराइच निवासी राहुल पुत्र गोली घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.