Gonda News: बाइक टक्कर के बाद मारपीट, चार पर केस
गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोसाई पुरवा में बाइक टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। सालपुर धौताल राम प्रकट पुरवा निवासी उमेश अवस्थी ने तहरीर दी कि 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10:10 बजे वह बालपुर से घर आ रहे थे। गोसाई पुरवा के पास विपक्षी ने तेज रफ्तार व असावधानी से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध पर आरोपी झाटू, अवधराज, तिलक राज व सूरज ने गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्का व लाठी-डंडे से पीटा। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुशील पांडेय को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.