Gonda News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, थाने में दी तहरीर
गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र उमरीबेगमगंज के गभौरा धनौली निवासी प्रशांत तिवारी ने थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि उसके बड़े भाई दिवाकर तिवारी गुरुवार सुबह बाइक से वजीरगंज से अपने घर आ रहे थे। जब वे गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर-मझारा मोड़ पर पहुंचे, तभी वजीरगंज के जमुनहा मंझरेती के बौंगड़ा निवासी युवक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर गिर पड़े। उनका नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.