Gonda News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग जख्मी, मुकदमा दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 19 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। साइकिल से डीजल लाने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत धानेपुर के गोरथनिया गांव के रहने नान बच्चा गौतम के मुताबिक उसके पिता बैजनाथ उर्फ करिया (77) बीते आठ अक्तूबर को साइकिल से इंदिरा नगर धानेपुर पेट्रोल पम्प से डीजल लेने जा रहे थे। वह इंदिरा नगर के करीब पहुंचे थे की पीछे से बाइक चालक लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दिया। इससे उसके पिता के पैर व कमर में काफी चोटें आईं और दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.