गोंडा, जुलाई 5 -- Gonda News: गोण्डा। शहर की उतरौला रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी की पहचान बन चुकी है। जिले के किसानों की उपज की सबसे बड़ी मंडी होने के बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मंडी परिसर में जगह-जगह सड़ी-गली सब्जियों और फलों के ढेर लगे हैं, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं और उठ रही दुर्गध के कारण कुछ देर ठहरना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मंडी की सफाई पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो आखिर यह रकम जा कहां रही है। प्रतिदिन सैकड़ों किसान, व्यापारी और ग्राहक मंडी पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें साफ-सुथरे वातावरण के बजाय बदबू, गंदगी और जलभराव का सामना करना पड़ता है। बरसात के चलते स्थिति और भयावह हो गई है। मंडी के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा है, जिससे फिसलन के साथ संक्रा...