Gonda News: बच्चों में बांटी स्टडी टेबल
गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: रामपुर,संवाददाता। कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय भरथा इटहिया में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासक श्रवण तिवारी तथा सचिव अभिषेक पटेल की उपस्थिति में कक्षा तीन, चार और पांच के नौ होनहार विद्यार्थियों को पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से स्टडी टेबल प्रदान किए गए। नया स्टडी टेबल पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर पर भी बेहतर और सुविधाजनक माहौल में अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना है। वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक मुकेश कुमार एवं शिक्षामित्र अनंत कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.