Gonda News: बच्चों में बांटा गया स्टडी टेबल, बच्चे निहाल
गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोतिया बेलहरी में सोमवार को मेधावी छात्र छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया गया। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने विद्यालय के कक्षा तीन, चार और पांच में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले काजल, आयुषी, दिव्यांशी, संध्या, सुंदरम, राम विष्णु, अनुप्रिया, जैकी, अर्जित तिवारी समेत कुल 9 मेधावी छात्र छात्राओं को स्टडी टेबल प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की। इसके पहले उन्होने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की। विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्राथमिक शिक्षा में सुधार का लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक दिलीप चंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.