Gonda News: बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है । पायरखास गांव निवासी सन्नी कनौजिया ने छपिया थाने में तहरीर दी है कि गुरुवार को एक निमंत्रण में जाने की बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया था। वह अरविंद कनौजिया के साथ विवाद को शांत करने गए थे। आरोप है कि अमजद अंसारी सहित दो लोगों ने पहलवानगंज चौराहे पर रोककर उसे मारा-पीटा। आरोप है कि अरविंद की पीठ गाड़ी के साइलेंसर से जल गई। प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मुकदमेबाजी की रंजिश में पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.