गोंडा, अगस्त 19 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीनगर निवासी आरती पत्नी राजेश ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार शाम को छोटे बच्चों के विवाद को लेकर गांव की गुंजा, कृष्णा, रुबी पुत्रीगण राम अधार व उनकी पत्नी रामकला ने मिलकर उसे व लड़की लक्ष्मी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...