Gonda News: बच्चों के इंतजार में पोषण पुनर्वास केंद्र, एक बच्चा ही भर्ती
गोंडा, अक्टूबर 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र सूना पड़ा है। मात्र एक बच्चा ही वार्ड में भर्ती हैं। शेष नौ बेड बच्चों का इंतजार कर रहे हैं । दो दिन तक तो केंद्र एकदम से खाली था, सोमवार को एक बच्चा भर्ती हुआ है। पोषण पुनर्वास से जुड़े जिम्मेदार बच्चे भर्ती न होने का कारण कर्मचारियों के आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। जिले के कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कुपोषित बच्चों को यहां भर्ती के लिए भेजना होता है। पुनर्वास केंद्र में दस बेड़ का वार्ड बनाया गया है। बाहर बच्चों को खेलने के लिए भी झूला भी लगाया गया है। यहां भर्ती होने वाले बच्चों को दवा के साथ ही पोषक आहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.