Gonda News: बच्ची पर 50 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाकर पीटा, केस दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छतौनी डेहरास गांव में 11 वर्षीय बच्ची पर 50 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाकर उसे पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राम लोचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में पिता जानकी प्रसाद ने कहा है कि 13 अक्टूबर की शाम गांव में स्थित परचून की दुकान पर बेटी सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार राम लोचन सिंह ने उस पर 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मुक्का, थप्पड़ व लात-घूंसों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बच्ची को भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.