Gonda News: बगैर परमिट काटे जा रहे हरे पेड़, शिकायत
गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: धानेपुर। नगर पंचायत धानेपुर के राजस्व गांव खीर भारी में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर लगे आम का तीन पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है ठेकेदार पेड़ काटकर उठा ले गया है। रेंजर सुशांत शुक्ला ने बताया कि मातहत वन दरोगा अबरार को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है, वहीं वन दरोगा अबरार ने बताया कि वन रक्षक अशोक कुमार मिश्र को जांच पड़ताल करने के लिए कहा गया है। ईओ रागिनी वर्मा ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नहीं है खीर भारी गांव नगर पंचायत का हिस्सा है अगर कब्रिस्तान की भूमि पर लगा पेड़ काटा गया है तो गलत है। इस पर जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.