Gonda News: बंदूक की बट से सिर पर वार करके शराब दुकान के सेल्समैन से 70 हजार लूटे
गोंडा, सितम्बर 5 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन से बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक से भी मारपीट की गई। घटना के बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एससीपीएम चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जाता है कि कंपोजिट शराब दुकान रुद्रपुर बिसेन पर काम खत्म करने के बाद सेल्समैन अंकित गुप्ता पुत्र भरत राम निवासी बालपुर अपने साथी शिव प्रकाश के साथ घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.