Gonda News: फोरलेन निर्माण के लिए काटे जाएंगे तीन सौ पेड़
गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण फोरलेन परियाजनाओं पर प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। कचहरी स्टेशन के मॉर्डन स्कूल से आरटीओ आफिस से मेडिकल कॉलेज तक 3.5 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए करीब 300 पेड़ों की कटान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके एवज में वन विभाग के खाते में 3 लाख रुपये जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। पर्यावरणीय नियमों के तहत हर पेड़ के बदले में 10 पौधे लगाए जाएंगे। इस हिसाब से तीन हजार पौधों का प्रतिपूरक रोपण किया जाएगा। इसके लिए भी भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कचहरी स्टेशन के मॉर्डन स्कूल से आरटीओ आफिस से मेडिकल कॉलेज तक जाने वाला मार्ग शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है। इस मार्ग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.