Gonda News: फैक्ट्री लगाने के नाम पर समूह के खाते से छह लाख हड़पे
गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: खरगूपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी से समूह का छह लाख रुपये लेकर फैक्ट्री लगाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ब्लॉक मिशन मैनेजर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप तिवारी के विरुद्ध खरगूपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है। विकासखंड रुपईडीह की ग्राम पंचायत नरायनपुर माफी गांव की राधा देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह रमा बाई आजीविका स्वयं सहायता समूह नरायनपुर माफी की अध्यक्ष है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए गए प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि ब्लॉक पर तैनात तत्कालीन ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप तिवारी ने उससे कहा कि समूह के खाते में छह लाख रुपये आए हैं। वह रुपये उसे निकालकर दे दें। समूह का आय बढ़ाने के लिए गांव में फैक्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.