गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: गोण्डा। शहर के कई मोहल्लों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। 11 केवी मान्यवर कांशीराम फीडर की सप्लाई नवीन सब्जी मंडी के अंदर ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई और बुधईपुरवा में अन्नपूर्णा स्वीट्स गोदाम के पास बिजनेस प्लान के तहत बंच केबल बदलने के कारण करीब डेढ़ घंटे बाधित रही। वहीं 11 केवी गरीबी पुरवा फीडर ब्रेकडाउन में आ गया, जिसे ठीक करने के लिए लाइन स्टाफ पेट्रोलिंग में जुटा रहा। फाल्ट मिलने पर करीब डेढ़ घंटा बाद सप्लाई बहाल हुई। इसके अलावा 11 केवी गल्लामंडी फीडर की सप्लाई विन्ध्यवासिनी ट्रांसफार्मर की सफाई के कारण एक घंटे से अधिक बाधित रही। पंतनगर चौराहा के पास एबीसी केबल में आग लगने और विकास भवन-सर्किट हाउस के बीच खंभे पर बंच केबल जलने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। धीरजापुरवा में ...