Gonda News: फसल काटने गए किसान को धारदार हथियार लेकर दौड़ाया
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। फसल काटने गए किसान को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूल्हापुर बनकट के मजरा कोयरीपुर निवासी कांशीराम वर्मा के मुताबिक भूमि विवाद के मुकदमे का निस्तारण एसडीएम कोर्ट से हो गया है। कब्जा परिवर्तन व तारबंदी पुलिस बल एवं राजस्व टीम के द्वारा करा दिया गया। आरोप लगाया है कि इस पर वह धान की फसल काटने गया तो विपक्षीगण जनक प्रसाद ,मिश्रीलाल, दर्शन, धर्मेन्द्र, नीरज , सावित्री, कैलाशा व सरिता ने मिलकर हंसिया और धारदार हथियार लेकर मारने के लिए खदेड़ लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे है। कह रहे है कि अगर धान एवं गन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.