गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करूवा जबदा निवासी अधिवक्ता अभिजीत सिंह ने फर्जी हस्ताक्षर कर एक वित्तीय संस्था के ऋण खाते में स्वयं को गारंटर बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभिजीत सिंह को हाल ही में जानकारी मिली कि एक फाइनेंस कंपनी के ऋण खाते में उनका नाम गारंटर के रूप में दर्ज है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी व्यक्ति के ऋण के लिए गारंटर बनने की सहमति नहीं दी और न ही संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। उनका आरोप है कि यदि दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं तो वे फर्जी हैं या फिर उनकी जानकारी के बिना उनका दुरुपयोग किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताय...