गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी बैनामे के जरिये भूमि हड़पने के आरोप में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर हरदोपट्टी से जुड़ा है। पीड़ित विवेक त्रिपाठी पुत्र बृजलाल ने आरोप लगाया कि आरोपी कमला प्रसाद का मात्र 50 वर्गमीटर यानी 0.05 डिसमिल हिस्सा है, जो उसके पिता के खेत से सटा है। आरोप है कि कमला प्रसाद ने लालच में आकर 31 दिसंबर 2024 को सब रजिस्ट्री कार्यालय गोंडा में स्टाम्प के पृष्ठ 6 पर चौहद्दी बदलकर 50 की जगह 141.62 वर्गमीटर का फर्जी बैनामा क्रेता गीता पत्नी रामकरन के नाम करा दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: फर्जी बैनामे व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोपी दबोचा गवाह के रूप में उसका पुत्र भरत राम व राहुल वर्मा शामिल रहे। प्रार्थी का कहना है कि कमला...