Gonda News: फर्जी दान-पत्र से जमीन हड़पने का आरोप, तीन पर केस
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फर्जी दान-पत्र से जमीन हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरखापुर पम्पापुर निवासी अरुण कुमार शुक्ला ने इस संबध में न्यायालय में अर्जी दाखिल करके रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि विपक्षी माधुरी शुक्ला पत्नी मोतीराम शुक्ला ने अपने ससुर सुग्रीव प्रसाद से 1134 वर्गमीटर का दान-पत्र 11 जनवरी 2023 को लिखवा लिया, जबकि उनका हिस्सा मात्र एक तिहाई था। बाद में 29 जनवरी 2025 को आबादी भूमि का फर्जी शुद्धि-पत्र भी तैयार कर लिया, जबकि उस गाटे में सुग्रीव का नाम दर्ज ही नहीं है। विरोध पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि भूमि विवाद मामले में कोर्ट के आदेश पर छल व बेईमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.