गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । फर्जी बिजली बिल और किरायानामें से जीएसटी पंजीयन लेकर बोगस टैक्स क्रेडिट पास करने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। राज्य कर खण्ड-चार की जांच में भगवंत इंटरप्राइजेज नाम की फर्म अस्तित्वहीन पाई गई है। इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राज्य कर अधिकारी मूल चन्द्र शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि केन्द्रीय क्षेत्राधिकार में पंजीकृत फर्म ने 21 अगस्त 2024 को कपड़ों के कारोबार के नाम पर पंजीयन लिया था। फर्म की स्वामिनी जराना खातून ने व्यापार स्थल 86, पटेल नगर, खैरा और स्थायी पता कोलकाता दर्शाया था। जांच में आवेदन के साथ लगा बिजली बिल और किरायानामा जाली पाया गया। जांच में सामने आया कि फर्म ने अक्टूबर 2025 में बिना ई-वे बिल के 45 लाख 55 हजार रुपय...