Gonda News: पड़री कृपाल के 11 पंचायत सचिवों को नोटिस, एक हफ्ते का अल्टीमेटम
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय,पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर और ई-रिक्शा की बदहाल स्थिति पर पंचायत राज विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। डीपीआरओ जीडी जैन ने पंडरीकृपाल विकासखंड के 11 ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। खंड विकास अधिकारी पंडरीकृपाल की नौ जुलाई की निरीक्षण रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार कई सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से नहीं खुल रहे हैं। उनकी साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली और केयरटेकर का मानदेय समय से नहीं दिया जा रहा है। पंचायत भवन और ग्राम सचिवालय निर्धारित समय पर नहीं खुलने से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सेवाएं लेने में परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.