Gonda News: प्रॉपर्टी कंपनी के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भूमि दिलाने के नाम पर 9.60 लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र के आदेश पर गोंडा में कोतवाली नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी निवासी उजमा बानो पत्नी अशफाक ने डीआईजी अयोध्या को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप है कि गोण्डा में भूमि खरीदने के लिए उनकी मुलाकात शिवा प्रॉपर्टीज एण्ड डेवलपर्स कंपनी के संचालक बोसमणि त्रिपाठी और श्याम किशोर पाण्डेय से हुई। आरोपियों ने खुद को रजिस्टर्ड कंपनी का संचालक बताकर विश्वास में लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बड़गांव के सेमरा कॉलोनी स्थित कंपनी कार्यालय में एक भूखण्ड दिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.