गोंडा, सितम्बर 17 -- Gonda News: तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई तरबगंज का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन बुधवार देर शाम को किसान बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव अर्जुन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी अवधेश त्रिपाठी व कुलदीप पाठक ने की।

अधिवेशन का उद्देश्य मुख्य अतिथि विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। हमारी सरकार शिक्षकों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा जैसी ऐतिहासिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शिक्षक के मान-सम्म...