गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: वजीरगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव मंगलवार को बीआरसी परिसर में प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।अवनीश पांडेय लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और आनंद देव सिंह लगातार तीसरी बार मंत्री पद पर चुने गए।कन्हैया लाल मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज प्रताप संयुक्त मंत्री और अर्चना पांडेय महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। शैलेन्द्र पांडेय, चंद्रभान मौर्य, राजेश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रितेश सिंह, अजय कुमार, विनय शंकर मौर्य, चंद्रेश भारती उपाध्यक्ष बने। अनिरुद्ध मौर्य, प्रदीप कुमार पांडेय, दिनेश कुमार, अवधेश यादव, मो. रिजवान, काजी अनवारुल हक और विमल कुमार यादव संगठन मंत्री चुने गए।निर्वाचन ...