गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कस्बे में हुजूरपुर रोड स्थित छतईपुरवा के निकट ब्रह्मचारी स्थान पर श्री बालरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला उत्सव के तीसरे दिन सोमवार की रात स्थानीय कलाकारों ने ताड़का वध और मारीच दरबार की लीला का मनमोहक मंचन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने आरती कर लीला का शुभारंभ कराया। मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों के अत्याचार से परेशान ऋषि-मुनियों ने अपनी रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र से गुहार लगाई। इस पर विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचे और यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की इच्छा जताई। पुत्रों को भेजने की बात सुनकर राजा दशरथ भावुक हो उठे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्रभु श्रीराम मारीच-सुबाहु का किए वध उन्होंने कहा कि अपने प्राण देने में उन्हें कोई भय ...