गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: गोण्डा। ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार मिश्र ने विकास भवन पहुंचकर प्रभारी डीपीआरओ गोवर्धन दास जैन से शिष्टाचार भेंट की। उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान पंचायत व्यवस्था, ग्रामीण स्वच्छता और सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संघ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में विभाग को पूरा सहयोग देगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: तबादले के बाद कार्यभार न संभालने पर सफाईकर्मी निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...