गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। आयुक्त के समक्ष के समक्ष आवास किस्त और पेंशन के लिए रिश्वत मांगने की पीड़िताओं ने शिकायत की। इसी क्रम में पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनियमितता की शिकायत पर डीआईओएस, गोण्डा की जांच में प्रतियोगिता के संचालन से जुड़े वाहन चालक रवि कुमार यादव की पत्नी और पुत्र का नाम विजेता सूची में शामिल पाया गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर उन्हें सभी कार्यों से मुक्त कर मूल विद्यालय भेजा गया तथा ...