गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: नबाबगंज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जनसेवा एवं समर्पण के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विधायक तरबगज प्रेम नारायन पाण्डेय ने विधानसभा तरबगंज के गांव सिरसा के मनकापुर रोड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में पौधरोपण कर हरित स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया ।  कहा कि हरे-भरे और स्वच्छ पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे स्वस्थ जीवन से है। वृक्ष न केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि शुद्ध वायु, पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं। विधायक ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी छोटी-सी जिम्मेदारी भी भविष्य में एक बड़े सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: विधायक ने शिव मंदिर...