Gonda News: पोषण ट्रैकर एप पर डाटा फीड करने में न बरतें लापरवाही
गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: वजीरगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संयोगिता यादव, ज्योत्सना, सुप्रिया, बबली रावत व रेखा मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की। इसमें मातृ वंदना योजना की समीक्षा के साथ पोषण ट्रैकर पर समय से डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण युक्त आहार व समुचित उपचार उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में मिथलेश विश्वकर्मा, किरनलता, विभा वर्मा, अशरफी तहसीन, उषा दूबे, शशी यादव, उमा सिंह, नीतू सिंह, गीता सिंह आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.