Gonda News: पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने कराया पंजीकरण
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: गोण्डा। जिले में आईपीएमएमएस पोर्टल पर 724 कीटनाशी विक्रेताओं ने पंजीकरण कराया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजीकृत विक्रेताओं को पोर्टल पर स्टॉक विवरण और कीटनाशी प्राधिकार पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। अभी तक किसी भी विक्रेता ने दोनों दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं। विभाग ने विक्रेताओं को जल्द आवश्यक विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कीटनाशी लाइसेंस निष्क्रिय मानते हुए निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी विक्रेताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.