गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के बरौली डीहा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। रामा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र उमाशंकर को अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का-थप्पड़ों से पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सलमान और सग्गीर पुत्रगण जमील मनिहार निवासी बरौली डीहा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी; चार पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- Gonda News: भतीजे समेत दो लोगों पर हमला,मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...