Gonda News: पैर फिसलने से सड़क किनारे गड्ढे में गिरा मासूम बालक , डूबकर मौत
गोंडा, अक्टूबर 3 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के साखीपुर गांव के चहलावा मजरे में अपनी बुआ से मिलने जा रहा नौ वर्षीय बालक का पैर फिसल गया, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में डूबकर बालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव व परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि साखीपुर के चहलावा मजरे निवासी किसान नंद किशोर यादव का नौ वर्षीय पुत्र शिवा यादव शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर अपनी बुआ से मिलने जा रहा था। गांव के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। रास्ते में सड़क किनारे बने गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा था। इसी दौरान पैर फिसलने से शिवा गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। जब तक गांव के लोग उसे पहुंचकर बचाते तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.