Gonda News: पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक
गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी बाइक मिलने से आसपास के ग्रामीणों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, धानेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजापुर के मजरा चौबेपुर गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे रविवार रात करीब 11 बजे एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी। गांव निवासी अमरेंद्र चौबे की नजर बाइक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बाइक के मालिक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बाइक को सूचना देने वाले अमरेंद्र चौबे के घर पर सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.