गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में संचालित निजी नर्सिंग होमों में आधे से अधिक ने मेडिकल स्टोर के लिए वैध लाइसेंस नहीं ले रखा है। फिर भी धड़ल्ले से मेडिकल स्टोर संचालित कर रहे हैं। और तो और इन मेडिकल स्टोरों पर दवा भी कई गुना महंगी बिक रही है। वहां मरीजों को दवाएं और सर्जिकल आइटम बाजार की तुलना में कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें आम बात है। सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि अब तक किसी भी नर्सिंग होम पर इसको लेकर कोई कार्रवाई तक नहीं की गई है। जिले में करीब 87 नर्सिंग होम व निजी अस्पताल संचालित हैं। इनमें लगभग सभी के परिसर में मरीजों की सुविधा के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार 87 में केवल 45 नर्सिंगहोमों के मेडिकल स्टोर के पास ही लाइसेंस है। ऐसे में बाकी अस्पतालों में...