Gonda News: पूर्व सपा विधायक पर मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कटरा बाजार सीट के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दूबे पर नगर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे से तहसील मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस आंदोलन का नेतृत्व अरविंद शुक्ला एडवोकेट, राम अवध गोस्वामी और कुलदीप मणि श्रीवास्तव ने किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्थानीय भाजपा विधायक बावन सिंह और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते पूर्व विधायक पर यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। अरविंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार सपा से जुड़े लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.