गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत परसापुर महडौर निवासी राम जनक ने थाने पर तहरीर दी है। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी ननकुनन व लड़की सोनिया घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के राम चरन साहू आए। उसे, पत्नी व लड़की को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारापीटा तथा दुबारा मारने पीटने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...