Gonda News: पूजा-पाठ करने के विवाद में पीटा, मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रमईपुर निवासी इन्द्र कुमार शर्मा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि गुरुवार को सुबह मन्दिर पर पूजा पाठ करने के विवाद को लेकर गांव के मनोज कुमार शर्मा, बुद्धू शर्मा, दद्दा शर्मा,व हैसिल शर्मा निवासी बानेपुर ने मिलकर भाई कृष्ण कुमार शर्मा को अपशब्दो का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारा-पीटा। साथ ही दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। उसके जीजा राम बिहारी शर्मा निवासी मूड़ाडीहा कोतवाली देहात बीच बराव कराने आये तो उन्हें भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.