गोंडा, सितम्बर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर व एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम की रविवार रात लूट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस व लूट के 19 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए हैं। एक बाइक भी बरामद की गई है। बताया जाता है कि चार सितंबर को की रात रुद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान का सेल्समैन अंकित गुप्ता अपनी दुकान बंद कर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी के साथ अम्बेडकर चौराहे से बालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर असलहे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के पास मौजूद दुकान के ...