गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी की संयुक्त मुठभेड़ में चेन स्नेचर का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से नगदी व अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात में थाना कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी टीम रामनगर-बिशुनागा लिंक रोड पर भोला ईट-भट्टे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, दबोचाआरोपी का रुकने का संकेत इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवक को रुकने का संकेत दिया गया। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ...