Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, दबोचा
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ शुक्रवार देररात शातिर चेन स्नेचर राजा उर्फ गुलाम हुसैन की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। आनन फानन उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित चेन स्नेचर राजा उर्फ गुलाम हुसैन पकड़ किया गया है। गोंडा जिले के रहने वाले इस बदमाश की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। उसने जिले के देहात कोतवाली और उमरी थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गुलाम के आने की सूचना मिली और जब उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.