Gonda News: पुलिस पर कब्जा कराने और धमकाने का आरोप
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा। शहर के गायत्रीपुरम निवासी पवन श्रीवास्तव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जेल रोड चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि गिर्द गोण्डा ग्रामीण में पत्नी संध्या के नाम के प्लाट के अंश पर विपक्षी से मिलकर कब्जा कराया गया। रोकने पर 10 हजार रुपये की डिमांड की गई। विरोध पर मुकदमा दर्ज कराने और पूरा प्लाट कब्जा कराने की धमकी दी गई। प्रार्थी का कहना है कि भाई अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव की मौत के मामले में पुनर्विवेचना चल रही है, जिसमें गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज को पद से हटाकर कब्जा हटवाने और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.